home page

कांग्रेस तेज़ी से हो रही समाप्त, कार्यालयों में लटक रहे ताले: शशिकांत दास

 | 
कांग्रेस तेज़ी से हो रही समाप्त, कार्यालयों में लटक रहे ताले: शशिकांत दास


नगांव (असम), 20 मार्च (हि.स.)। रहा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शशिकांत दास ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस पार्टी तेज़ी से समाप्ति की ओर बढ़ रही है और उसके कार्यालयों में ताले लटकने की स्थिति बन गई है।

नगांव जिला आयुक्त कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए दास ने कहा कि भाजपा कांग्रेस को चुनाव में कोई चुनौती मानकर नहीं चल रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वरिष्ठ नेता प्रद्युत बरदलै के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के स्वाभिमानी कार्यकर्ता भी पार्टी छोड़ने का रास्ता अपना रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के तुरंत बाद दास ने यह टिप्पणी की।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश