मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुए विकास ने गौरव गोगोई और कांग्रेस के नेताओं को किया निराश : भाजपा
गुवाहाटी, 22 नवंबर (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद से राज्य के हर चुनाव में हार का सामना करने वाले गौरव गोगोई ने अपना संतुलन खो दिया है। लोकसभा में विपक्षी दल के उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए जोरहाट विधानसभा चुनाव में हारने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोगोई के लिए राजस्थान के पंचायत चुनाव में कांग्रेस की सफलता पर खुश होना हास्यास्पद है। 2014 के बाद से असम में हुए हर चुनाव में कांग्रेस पार्टी हार चुकी है। राज्य में चारों ओर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में हर दिन शुरू हो रहे विकास की मजबूत कड़ी देखते हुए कांग्रेस नेता पूरी तरह निराशा में दिन बिता रहे हैं।
असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई द्वारा गुवाहाटी के मानबेंद्र शर्मा कॉम्प्लेक्स में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा पर सिंडिकेट चलाने के आरोप काे पूरी तरह आधारहीन और हास्यास्पद करार दिया है।
असम प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी प्रवक्ता ब्रजेन महंत ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। महंत ने कहा कि भाजपा और सरकार परिवारवाद या भाई-भतीजावाद की नीति पर नहीं चलती। भाजपा और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्व सरमा के नेतृत्व वाले एनडीए सरकार का मुख्य लक्ष्य भ्रष्टाचार के खिलाफ शून्य सहनशीलता है। किसी भी नेता या मंत्री का करीबी होने के बावजूद गलत कार्य करने की अनुमति पाना केवल कांग्रेस पार्टी का आदर्श है। भाजपा सरकार किसी भी भ्रष्टाचार पर समझौता नहीं करती और ऐसे कार्य में लिप्त व्यक्ति का अंतिम स्थान ही जेल है। इस दाैरान संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के अन्य प्रवक्ता प्रांजल कलिता और मीडिया पैनलिस्ट अमल नारायण पटवारी भी उपस्थित थे।
भाजपा सरकार द्वारा जो वादे किए जाते हैं, उन्हें शब्दशः निभाया जाता है, यह उल्लेख करते हुए ब्रजेन महंत ने कहा कि कश्मीर से 370 धारा रद्द करने और देश की मिट्टी से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री का अगला लक्ष्य भारत को ड्रग्स मुक्त करना है। जिस असम सरकार द्वारा हर महीने की पहली तारीख को सरकारी कर्मचारियों को वेतन दिया जाता है, और महीने की 10 तारीख को राज्य के लाखों आई-मातृ (महिला) को अरुणोदय योजना और युवाओं को नियुत मोइना- नियुत बाबू योजना का धन वितरित किया जाता है। ऐसे में सक्षम और मजबूत असम सरकार देख कर गौरव गोगोई मानसिक रूप से टूट गये, इसे स्वाभिमान कहते हुए ब्रजेन महंत ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पर कटाक्ष किया। साथ ही महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. सरमा के नेतृत्व में देश के कई अग्रणी राज्यों को पीछे छोड़ते हुए असम जीएसटी संग्रह में देश में शीर्ष स्थान हासिल करने में सक्षम रहा है। 2016 की 12 अगस्त को भारत में पहली बार जीएसटी शुरू करने वाला असम धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ता रहा और वर्तमान में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।
कांग्रेस सरकार के समय चल रहे सिंडिकेट और कमीशन की लूट-राज को समाप्त कर भाजपा सरकार ने कर संग्रहण का रिकॉर्ड बनाया और देश के विकास यात्रा में सहयोग दिया है। कांग्रेस के समय चल रहे श्रीरामपुर गेट, छागलिया गेट को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पहले सिंडिकेट के पैसों की लालसा में असम को आर्थिक रूप से कमजोर किया गया और किसी उत्पादन-उन्मुख योजना का समर्थन नहीं किया गया, यह बताते हुए महंत ने कांग्रेस की आलोचना की।
असम सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में एमएसपी, मछली उत्पादन, पशुपालन, कनी (अंडा) उत्पादन आदि के लिए किए गए कदमों से बाहरी राज्यों से खाद्य सामग्री के आयात में कमी हुई है। बीते शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में गौरव गोगोई द्वारा लगाए गए आरोप के जवाब में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा को ड्रग्स व्यापारी या सिंडिकेट के किसी व्यक्ति से पैसा लेने की जरूरत नहीं है। बल्कि कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में डेरगांव के दत्त उपाधिधारी किसी व्यक्ति से पैसे लेकर चुनाव लड़ा था, यह उसी समय मीडिया में प्रकाशित हुआ था।
शिवसागर, चराईदेऊ जिले को और उपरी असम के कुछ जिलों के बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए प्रदेश भाजपा के सदस्यों द्वारा एकत्रित धन से 12 करोड़ रुपये के विभिन्न सामान प्रभावित जिलों में भेजे गए थे। भाजपा प्रवक्ता ने गौरव गोगोई पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी जानकारी या प्रमाण के बिना, निराधार और मनमाने बातों से असम के लोगों को भ्रमित करने से बचना चाहिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

