home page

विपक्ष के नेता की नियुक्ति से कांग्रेस की वास्तविक राजनीति उजागर : भूपेन बोरा

 | 
विपक्ष के नेता की नियुक्ति से कांग्रेस की वास्तविक राजनीति उजागर : भूपेन बोरा


गुवाहाटी, 27 मई, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक भूपेन बोरा ने बुधवार को कहा कि विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी किसे दी गई है, इससे यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस वास्तव में किसका प्रतिनिधित्व करती है। बोरा बुधवार काे विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस फैसले के जरिए कांग्रेस की राजनीतिक सोच और उसका समर्थन आधार जनता के सामने आ गया है। भूपेन बोरा ने यह भी टिप्पणी की कि कांग्रेस के भीतर “एपीसीसी (आर)” की जो योजना थी, वह अब वास्तविकता में बदल गई है।

उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में विपक्षी दलों की नेतृत्व व्यवस्था और प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश