पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त भाजपा के 9 कार्यकर्ता छह वर्ष के लिए निलंबित
गुवाहाटी, 28 मार्च (हि.स.)। असम प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद दिलीप सैकिया ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नौ कार्यकर्ताओं को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से अगले छह वर्षों के लिए निलंबित कर दिया है।
प्रदेश महासचिव अनुप बर्मन के द्वारा हस्ताक्षरित एक आदेश में बताया गया है कि असम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर असम प्रदेश भाजपा द्वारा मनोनित उम्मीदवार के विरूद्ध चुनाव मैदान में उतरने वाले कार्यकर्ताओं के विरूद्ध पार्टी के संविधान की धारा XXV-9 के अनुसार असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक छह वर्ष से लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है।
निलंबित भाजपा कार्यकर्ताओं में बरपेटा विधानसभा क्षेत्र से उद्धव दास, दिसपुर विधानसभा क्षेत्र से जयंत कुमार दास, कलियाबर विधानसभा क्षेत्र से जितेंद्रजित गौर, बरखला विधानसभा क्षेत्र सेअमरेन्दु दास, ग्वालपारा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से धनजित राभा, बंगाईगांव विधानसभा क्षेत्र से चक्रधर दास, बरपेटा विधानसभा क्षेत्र से गगन चंद्र हालोई, कमलपुर विधानसभा क्षेत्र से से अंकुल दास और लामडिंग विधानसभा क्षेत्र से यशोदा दुलाल (श्यामल) रक्षित शामिल हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

