असमः विश्वनाथ में व्रतियों का खरना के साथ 36 घंटा निर्जला व्रत आरंभ
विश्वनाथ (असम), 14 नवंबर (हि.स.)। आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी पूरे राज्य में जारी है। इस बीच आज विश्वनाथ जिले के सभी छठ घाटों में भी तैयारी अंतिम चरण में है। विश्वनाथ चारिआली शहर के आमबाड़ी के केंद्रीय श्रीश्री छठ घाट पूजा समिति के छठ घाट भी प्रायः दुल्हन की तरह सज उठी है। समिति के अध्यक्ष बलवीर राय समेत समिति के अन्य पदाधिकारी छठ घाट पहुंचकर घाट की तैयारी का जायज़ा लेने के साथ व्रतियों के लिए सभी प्रकार के प्रबंध की व्यवस्था की।
इस बीच आज आस्था के महापर्व के दूसरे दिन खरना के अवसर पर व्रती सुबह से निर्जला व्रत रखकर संध्या में केला के पत्ता पर खीर, रोटी आदि का भोग लगाकर छठी मैया को अर्पित किया। इस महाप्रसाद को व्रतधारी ग्रहण कर 36 घंटा का निर्जला व्रत का शुभारंभ किया। रविवार को व्रतधारी छठ घाट पहुंचकर संध्याकालीन भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

