बिलासीपारा में प्रतिबंधित ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
धुबड़ी (असम), 21 अक्टूबर (हि.स.)। बिलासीपारा में प्रतिबंधित ड्रग्स के विरूद्ध पुलिस का अभियान जारी है। बिलासीपारा और शालकोचा पुलिस ने प्रतिबंधित ड्रग्स के खिलाफ बीती रात एक संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने सिल्कीखाटा क्षेत्र में केडब्ल्यूआईडी वाहन के साथ एक तस्कर को पकड़ लिया।
पुलिस के अभियान के दौरान एक नामी ड्रग्स माफिया बाबू खान वाहन छोड़कर भागने में सफल हो गया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि गिरफ्तार ड्रग्स तस्कर की पहचान गुवाहाटी के ज़ाकिर हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस ने ज़ाकिर हुसैन के पास से बड़ी मात्रा में हेरोइन के साथ एक चार पहिया वाहन (एएस-19टी-1243) को जब्त किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरार ड्रग्स माफिया बाबू खान की तलाश के लिए छापेमारी अभियान जारी है। ---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

