सोने की चेन छिनकर भागते समय दो चोर गिरफ्तार
बरपेटा (असम), 24 जून (हि.स.)। बरपेटा रोड शहर की मुख्य सड़क से आम लोगों के गले से चेन छीनकर आतंक मचाने वाले दो शातिर चोरों को आखिरकार बुधवार काे लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सोने की चेन छीनते समय पकड़े गए दोनों चोरों की पहचान अनिकेत कुमार और रविंद्र कुमार के रूप में की गयी है। चोरों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक बाइक (एएस-14जी-1715) भी स्थानीय लोगों ने जब्त कर ली।
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि घटना के अनुसार, आज बरपेटा जिला के बरपेटा रोड के गहरी बाजार इलाके में चलते समय, अरविंद घोष उर्फ़ शंभू नामक युवक के गले की चेन छीनने की कोशिश करने के दौरान युवक ने बाइक से आए दोनों चोरों को पकड़ लिया।
इस बीच लोगों ने दोनों चोरों की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, बीती रात के समय दोनों चोर बबुपारा के राजपथ से सुबीर साहा नामक एक व्यक्ति की सोने की चेन छीनकर भाग निकले थे। इसके अलावा कुछ दिन पहले भी इन दोनों चोरों ने एक अन्य व्यक्ति से सोने की चेन छीनी थी।
वर्तमान में दोनों चोरों को बरपटा रोड एफआरयू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

