home page

बरपेटा सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

 | 

बरपेटा (असम), 28 अप्रैल (हि.स.)। बरपेटा जिले के सरभोग में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृत युवक की पहचान कलगछिया के बालापथार गांव निवासी सामाद मियां के 26 वर्षीय पुत्र जहिरुल इस्लाम के रूप में की गयी है। वहीं बाइक पर सवार अन्य घायल युवक की पहचान सैदुल इस्लाम के रूप में की गयी है। घायल सैदुल को पहले सरभोग थाना ले जाया गया, बाद में उसे बरपेटा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दोनों युवक सरभोग के खरिसाल स्थित अपने सगे-संबंधी के घर बीती देर रात 10 बजे के आसपास जा रहे थे। इसी दौरान खरिसाल पेट्रोल पंप के सामने एक अन्य वाहन के साथ बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। जिसके चलते मौके पर ही जहिरुल की मौत हो गई, वहीं सैदुल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सड़क हादसे में मारे गए युवक के शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी