कलगछिया में चार ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार
बरपेटा (असम), 14 जून (हि.स.)। बरपेटा जिलांतर्गत कलगछिया में बीती रात चार शातिर ड्रग्स तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कलगछिया पुलिस ने पीछा कर ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि स्थानीय लोगों की मदद से कलगछिया पुलिस ने कलगछिया के होलसेल मार्केट में नूर आलम और हाफिजुर रहमान के घरों पर छापा मारा। छापे के दौरान नूर आलम सहित तीन अन्य ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, घटनास्थल से ड्रग्स माफिया हाफिजुर रहमान फरार हो गया।
पुलिस ने मौके से दो ड्रग्स के पैकेट, 14 ड्रग्स भरे कंटेनर, कुल 28.80 ग्राम संदिग्ध हेरोइन, 23,150 रुपये नकद और 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
चारों ड्रग्स तस्करों की पहचान बलाईपथार गांव निवासी मीर लाबिबुल तौहीद, कलगछिया के नूर आलम, दिमापुर गांव के अदनुर हक और अशराफुल आलम के रूप में की गयी है।
पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच के लिए आरोपितों से पूछताछ जारी रखे हुए है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

