बालीपारा में सड़क दुर्घटना, बाइक सवार युवक की हुई मौत
शोणितपुर (असम), 08 मई, (हि.स.)। शोणितपुर जिले के बालीपारा में एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार काे बताया कि मृतक की पहचान अनुपम सरकार के रूप में हुई है। वह बालीपारा के समीप स्थित सरूपाट गांव का निवासी बताया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एएस-12-एम-3934 नंबर की बाइक के साथ एक युवक घायल अवस्था में दिखाई दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत चारदुआर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही चारि्दुआर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को गंभीर हालत में बालीपारा अस्पताल ले गई। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल, पुलिस ने शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

