डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत
| Jul 11, 2026, 10:54 IST
बाक्सा (असम), 11 जुलाई (हि.स.)। असम के बाक्सा जिले के गोरेश्वर के शुवागपुर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई।
पुलिस ने शनिवार काे बताया कि मृतकों की पहचान गौतम बोड़ो और द्वीपेन बोड़ो के रूप में हुई है। दोनों बोगामाटी पर्यटन स्थल से लौट रहे थे, तभी उनका वाहन डंपर की चपेट में आ गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

