home page

रकीबुल हुसैन के साथ पांच कांग्रेस विधायकों को भी देना चाहिए इस्तीफा : बदरुद्दीन अजमल

 | 
रकीबुल हुसैन के साथ पांच कांग्रेस विधायकों को भी देना चाहिए इस्तीफा : बदरुद्दीन अजमल


गुवाहाटी, 12 नवंबर (हि.स.)। एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन पर निशाना साधते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है। अजमल ने कहा कि रकीबुल हुसैन को अपनी विफलता की जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ देना चाहिए। उन्होंने केवल रकीबुल हुसैन ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के पांच विधायकों से भी इस्तीफा देने की मांग की। अजमल गुरुवार काे एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

अजमल ने आरोप लगाया कि रकीबुल हुसैन की विफलता के कारण ही आलमगंज में बेदखली अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि यदि रकीबुल हुसैन अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करते तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती।

अजमल ने अपने बयान में यह भी कहा कि उनके सांसद रहने के दौरान क्षेत्र के लोगों के हितों और समस्याओं को लेकर लगातार काम किया गया था। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की भूमिका पर सवाल उठाते हुए रकीबुल हुसैन को मौजूदा परिस्थितियों के लिए जिम्मेदार ठहराया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश