home page

असम विधानसभा के शीतकालीन सत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम बैठक

 | 
असम विधानसभा के शीतकालीन सत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम बैठक


गुवाहाटी, 23 नवंबर (हि.स.)। असम विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र को सुचारु रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से विधानसभा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।

विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सत्र के दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में गृह एवं राजनीतिक विभाग, पुलिस प्रशासन, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), अग्निशमन सेवा, गुवाहाटी नगर निगम तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर अधिवेशन को सुचारु रूप से संपन्न कराने से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

विधानसभा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने शीतकालीन सत्र की तैयारियों के तहत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक समन्वय पर जोर दिया।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश