home page

दूसरी बार असम विधानसभा अध्यक्ष बने रंजीत कुमार दास ने संभाला पदभार

 | 
दूसरी बार असम विधानसभा अध्यक्ष बने रंजीत कुमार दास ने संभाला पदभार


गुवाहाटी, 21 मई, (हि.स.)। रंजीत कुमार दास ने गुरुवार काे दूसरी बार असम विधानसभा के अध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। शपथ ग्रहण के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा उन्हें विधानसभा स्थित अध्यक्ष कार्यालय तक लेकर गए।

इस अवसर पर प्रोटेम स्पीकर चंद्र मोहन पटवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी, असम गण परिषद के अध्यक्ष एवं मंत्री अतुल बोरा सहित एनडीए गठबंधन के कई वरिष्ठ विधायक उपस्थित रहे।

रंजीत कुमार दास ने इस गरिमामय अवसर पर मिले स्नेह, समर्थन और सहयोग के लिए सभी नेताओं एवं विधायकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश