home page

छह जुलाई से शुरू होगा असम विधानसभा का सत्र, पूर्ण बजट होगा पेश

 | 
छह जुलाई से शुरू होगा असम विधानसभा का सत्र, पूर्ण बजट होगा पेश


गुवाहाटी, 13 जून (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को लोक सेवा भवन में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि असम विधानसभा का अगला सत्र 06 जुलाई से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि यह सत्र कम से कम 21 दिनों तक चलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी विधानसभा सत्र के दौरान वित्त वर्ष 2026-27 का पूर्ण बजट सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। वित्त मंत्री द्वारा पेश किए जाने वाले इस बजट में राज्य सरकार की विकास योजनाओं, वित्तीय प्राथमिकताओं और विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी।

डॉ. सरमा ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अगस्त महीने से आम जनता को मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंच सके।

मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं शनिवार को दिसपुर स्थित लोक सेवा भवन में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कीं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश