home page

चुनाव 26: 722 उम्मीदवार मैदान में, कुछ सीटों पर अधिकतम् तो कई पर न्यूनतम् प्रत्याशी

 | 
चुनाव 26: 722 उम्मीदवार मैदान में, कुछ सीटों पर अधिकतम् तो कई पर न्यूनतम् प्रत्याशी


गुवाहाटी, 27 मार्च (हि.स.)। आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए कुल 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 663 पुरुष, 59 महिला उम्मीदवार शामिल हैं, जबकि “अन्य” श्रेणी से कोई भी उम्मीदवार नहीं है।

आंकड़ों से स्पष्ट है कि चुनावी मैदान में पुरुष उम्मीदवारों का दबदबा बना हुआ है, जबकि महिला उम्मीदवारों की भागीदारी अपेक्षाकृत कम है।

निर्वाचन क्षेत्रों की बात करें तो 122-अल्गापुर-काटलीचेरा और 124-करीमगंज दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक 15-15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे ये सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी सीटें बन गई हैं।

वहीं, सबसे कम केवल दो-दो उम्मीदवार 31-रंगिया, 52-जागीरोड (एससी), 63-होज़ाई, 69-नादुआर, 80-जोनाई (एसटी), 82-दुमदुमा, 94-माहमारा, 99-टियोक और 114-लखीमपुर सीटों पर मैदान में हैं।

यह आंकड़े दर्शाते हैं कि कुछ क्षेत्रों में कड़ी बहुकोणीय टक्कर देखने को मिल रही है, जबकि कई सीटों पर मुकाबला अपेक्षाकृत सीमित है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश