home page

सत्रों के पांच किमी दायरे में तीन पीढ़ियों से रह रहे स्थानीय लोग ही खरीद सकेंगे जमीन

 | 
सत्रों के पांच किमी दायरे में तीन पीढ़ियों से रह रहे स्थानीय लोग ही खरीद सकेंगे जमीन


गुवाहाटी, 29 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को विधानसभा में घोषणा की कि राज्य के सत्रों (मठ) के पांच किलोमीटर के दायरे में हिंदू या मुस्लिम कोई भी व्यक्ति भूमि नहीं खरीद सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में भूमि की खरीद-बिक्री केवल उन स्थानीय लोगों के बीच ही होगी, जो कम से कम तीन पीढ़ियों से वहां रह रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन हिंदू और मुस्लिम परिवारों का पहले से वैध भूमि अधिकार या मियादी पट्टा है और जो लंबे समय से वहां रह रहे हैं, उन्हें वहां रहने की अनुमति जारी रहेगी। उनके अधिकारों पर इस नई व्यवस्था का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा विधानसभा में सत्रों की भूमि के संरक्षण और उसके खरीद-बिक्री संबंधी नीति पर चर्चा के दौरान की।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश