असम विस चुनाव : एपीएचएलसी ने अपने दो उम्मीदवारों की सूची जारी की
गुवाहाटी, 16 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस गठबंधन में शामिल क्षेत्रीय पार्टी ऑल पार्टी हिल लिडर्स कांफ्रेंस (एपीएचएलसी) ने अपने दो उम्मीदवारों की सूची जारी की है। ज्ञात हो कि, कांग्रेस गठबंधन में कुल चार पार्टियां शामिल हैं। जिसमें कांग्रेस, एजेपी, एपीएचएलसी एवं वामपंथी पार्टी शामिल हैं।
एपीएचएलसी डिफू और आमरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में अपने उम्मीदवारों को उतारा है। डिफू विधानसभा क्षेत्र से एपीएचएलसी के अध्यक्ष जॉन इंग्ति कथार और आमरी विधानसभा क्षेत्र से बिक्रम हाजेंग चुनाव लड़ेंगे।
असम विधानसभा चुनावों के लिए कई पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दिया है, वहीं कुछ पार्टियां अभी भी उम्मीदवारों के चयन में उलझी हुई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस गठबंधन में शामिल क्षेत्रीय पार्टी एपीएचएलसी ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिया है।
------------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

