home page

असम विस चुनाव: 818 उम्मीदवारों ने दाखिल किये 1,391 नामांकन पत्र

 | 
असम विस चुनाव: 818 उम्मीदवारों ने दाखिल किये 1,391 नामांकन पत्र


गुवाहाटी, 24 मार्च (हि.स.)। असम विधानसभा के आसन्न आम चुनाव 2026 के लिए अब तक कुल 818 उम्मीदवारों ने 1,391 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जो राज्य में व्यापक राजनीतिक भागीदारी को दर्शाता है।

बीती देर रात जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, नामांकन पत्रों के आंकड़ों का संकलन कार्य अभी जारी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ये आंकड़े अस्थायी हैं और आगे की प्रक्रिया के दौरान इनमें बदलाव संभव है।

नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों और दाखिल नामांकन पत्रों की अंतिम संख्या की पुष्टि की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश