असम विस चुनाव : क्षेत्रीयता का गढ़ तेजपुर सीट पर अगप का प्रभुत्व
शोणितपुर (असम), 19 मार्च (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आगामी 9 अप्रैल को होने जा रहा है। ऐसे में राज्य में राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। मध्य असम के प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों में से एक शोणितपुर जिलांतर्गत तेजपुर विधानसभा क्षेत्र में भी चुनावी सक्रियता शुरू हो गई है। हाल ही में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के बाद राज्य के राजनीतिक माहौल में नए समीकरण शुरू हो गए हैं। तेजपुर विधानसभा क्षेत्र के कुछ हिस्से पिछले लोकसभा चुनाव से संबंधित पड़ोसी विधानसभा क्षेत्रों के साथ जुड़ गए हैं। पूर्व के तेजपुर शहर से लेकर जीयाभराली नदी के समीप के कुछ क्षेत्र अब जिले के नौदुआर विधानसभा क्षेत्र में सम्मिलित किए गए हैं। यह क्षेत्र पड़ोसी क्षेत्र रंगापारा और पश्चिम में बरचला विधानसभा क्षेत्र के साथ अवस्थित है। पुनर्निर्धारण के लिए नए नामकरण के तहत नौदुआर विधानसभा क्षेत्र में तेजपुर क्षेत्र के कुछ हिस्से शामिल हैं।
तेजपुर विधानसभा क्षेत्र वर्तमान में असम गण परिषद (अगप) पार्टी के पृथ्वीराज राभा द्वारा प्रतिनिधित्व किया जा रहा है और इस बार भी उनकी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में प्रतिस्पर्धा करने की संभावना प्रबल है। इस बीच तेजपुर क्षेत्र में राइजर दल की ओर से प्रतिस्पर्धा करेंगे अलक नाथ। वास्तव में वह बरसला से प्रतिस्पर्धा करना चाहते थे। इसके बजाय तेजपुर में राइजर दल का उम्मीदवार बनाए जाने को अलक नाथ अप्रत्याशित बता रहे हैं।
तेजपुर विधानसभा क्षेत्र के शहर में कुल 19 वार्ड शामिल हैं। विशेष पुनर्निरीक्षण प्रक्रिया के अंतर्गत 67 नंम्बर तेजपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 1,80,885 लोग हैं। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 225 हैं। रूपकोंवर ज्योति प्रसाद अग्रवाल, कलागुरु विष्णु प्रसाद राभा, नटसूर्य फनी शर्मा, सुधाकण्ठ डॉ. भूपेन हजारिक की कर्म साधना का स्थान तेजपुर विधानसभा क्षेत्र असम के अंदर एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। कमला प्रसाद अग्रवाला, विष्णु प्रसाद राभा, विजय चंद्र भागवती आदि द्वारा प्रतिनिधित्व किया गया तेजपुर क्षेत्र वर्तमान में कलागुरु विष्णु प्रसाद राभा के ज्येष्ठ पुत्र अगप के पृथ्वीराज राभा हैं। ऐतिहासिक असम आंदोलन के बाद तेजपुर क्षेत्र में 1985 में अगप के पहले विधायक के रूप में वृंदावन गोस्वामी चुने गए थे।
इस क्षेत्र में 1991 में कांग्रेस पार्टी के विजित सैकिया विजयी हुए। 1996 में पुनः अगप से वृंदावन गोस्वामी विधायक के रूप में चुने गए। इसके बाद 2001 में तीसरी बार, 2006 में चौथी बार और 2016 में पांचवीं बार वृंदावन गोस्वामी ही विधायक रहे। बीच में 2011 के विधानसभा चुनाव में वृंदावन गोस्वामी को पराजित कर राजेन बोरठाकुर ने क्षेत्र पर कब्जा किया। वहीं, 2021 में कलागुरु के वरिष्ठ पुत्र पृथ्वीराज राभा ने तेजपुर विधानसभा क्षेत्र में विजयी होकर वर्तमान विधायक के रूप में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि, इस विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक समय विधायक के रूप में कार्य करने वाले विधायक हैं, पूर्व शिक्षा मंत्री और असम गण परिषद पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वृंदावन गोस्वामी।--------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

