home page

असम विस चुनाव : बदले गये पांच जिलों के एसएसपी

 | 
असम विस चुनाव : बदले गये पांच जिलों के एसएसपी


गुवाहाटी, 16 मार्च (हि.स.)। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से असम के मुख्य सचिव को असम विधानसभा के आम चुनाव, 2026 के संबंध में अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के संबंध में साेमवार काे एक आदेश जारी किया गया है। सचिव राजीव रंजन ने अपने आदेश में कहा है कि आयोग ने असम विधानसभा के आम चुनाव, 2026 के लिए चुनाव तैयारियों की समीक्षा की है। समीक्षा के तहत कुछ अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन करने का निर्देश दिया गया है।

आदेश के तहत सोमालिन शुभदर्शिनी को माजुली जिले का एसएसपी, आर. शीतल कुमार को एसएसपी दक्षिण सलमारा, अंचल चौहान को एसएसपी सादिया, सुधाकर सिंह को एसएसपी चिरांग एवं मोहन लाल मीणा को एसएसपी धेमाजी के रूप में तैनात करने का निर्देश दिया गया है।

आयोग के निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने और उपरोक्त अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में एक अनुपालन रिपोर्ट 17 मार्च सुबह 11 बजे तक भेजने को कहा गया है।

इसके साथ ही निर्देश में यह भी कहा गया है कि जिन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, उन्हें चुनाव संपन्न होने तक किसी भी चुनाव संबंधी पद पर तैनात नहीं किया जाएगा। -----------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय