असम विस चुनाव: शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी जिलों में पर्यवेक्षक तैनात
| Mar 20, 2026, 18:16 IST
गुवाहाटी, 20 मार्च (हि.स.)। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए नियुक्त सामान्य एवं पुलिस पर्यवेक्षक राज्य के लगभग सभी जिलों में पहुंच गए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
ये पर्यवेक्षक आसन्न चुनाव प्रक्रिया को सुरक्षित, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अपने-अपने तैनाती स्थलों पर कार्यभार संभाल लिया है और संबंधित जिलों में चुनावी तैयारियों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा शुरू कर दी है।
अधिकारियों के अनुसार, पर्यवेक्षकों की मौजूदगी से निगरानी व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा पूरे चुनाव प्रक्रिया के दौरान दिशा-निर्देशों के पालन को सुनिश्चित किया जा सकेगा।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

