home page

मंजीत सिंह असम विस चुनाव के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त

 | 
मंजीत सिंह असम विस चुनाव के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त


गुवाहाटी, 16 मार्च (हि.स.)। भारत निर्वाचन आयोग ने सेवानिवृत्त आईएएस मंजीत सिंह को असम विधानसभा के आम चुनाव, 2026 के लिए विशेष पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्ति किया है।

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अवर सचिव एमएल मीना द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में कहा गया है कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारत निर्वाचन आयोग ने असम विधानसभा के लिए हाल ही में घोषित आम चुनाव, 2026 के संबंध में अपना विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

असम की विधानसभा के लिए आम चुनाव, 2026 की मतदान तैयारियों और चुनाव के संचालन का निरीक्षण करने के लिए समय-समय पर मंजीत सिंह को असम का दौरा करना होगा और आवश्यक कार्रवाई के लिए आयोग को अपने सुझाव देने होंगे।

इसके साथ ही, मंजीत सिंह असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के समन्वय से असम का दौरा करेंगे। इस संबंध में सभी आवश्यक सामग्री, सुविधाएं, प्रोटोकॉल आदि असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय