कामरूप (मेट्रो) निर्वाचन जिले की 5 सीटों में कुल मतदाताओं की संख्या 10,55,288
-5,07,857 पुरुषों के मुकाबले 5,47,400 महिला एवं तृतीय लिंग के 31 मतदाता
गुवाहाटी, 06 अप्रैल (हि.स.)। जिला चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में बताया गया है कि आसन्न असम विधानसभा के सामान्य चुनाव 2026 में कामरूप (मेट्रो) जिले की पांच सीटें क्रमशः 33 नं दिसपुर, 34 नं डिमोरिया, 35 नं न्यू गुवाहाटी, 36 नं गुवाहाटी सेंट्रल और 37 नं जालुकबाड़ी सीटें मिलाकर कुल मतदाताओं की संख्या 10,55,288 है। इसमें 5,07,857 पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 5,47,400 महिला मतदाता और तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या 31 है।
दिसपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,44,725 मतदाताओं में पुरुष मतदाता 1,17,771, महिला मतदाता 1,26,943 और तृतीय लिंग के मतदाता 11 हैं।
वहीं, डिमोरिया विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,18,158 में पुरुष मतदाता 1,05,966, महिला मतदाता 1,12,185 और तृतीय लिंग के मतदाता 7 हैं।
न्यू गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 1,92,148 में पुरुष मतदाता 91,592, महिला मतदाता 1,00,552 और 4 तृतीय लिंग के मतदाता हैं।
इसी प्रकार, गुवाहाटी सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,92,615 में 94,345 पुरुष मतदाता, 98,268 महिला मतदाता और 2 तृतीय लिंग के मतदाता हैं।
जबकि, जालुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,07,642 मतदाताओं में पुरुष मतदाता 98,183, महिला मतदाता 1,09,452 और तृतीय लिंग के मतदाता 7 हैं।
उल्लेखनीय है कि, इस बार के चुनाव में कामरूप (मेट्रो) जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,218 मतदान केंद्रों की व्यवस्था की गई है। इनमें दिसपुर क्षेत्र में 272, डिमोरिया में 262, न्यू गुवाहाटी में 219, गुवाहाटी सेंट्रल में 218 और जालुकबाड़ी क्षेत्र में 247 मतदान केंद्रों की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक क्षेत्र में एक आदर्श मतदान केंद्र की व्यवस्था की गई है।
जिले में महिलाओं द्वारा संचालित कुल मतदान केंद्रों की संख्या 120 है। इनमें दिसपुर क्षेत्र में 21, डिमोरिया में 9, न्यू गुवाहाटी में 30, गुवाहाटी सेंट्रल में 39 और जालुकबाड़ी क्षेत्र में 21 मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा संचालित होंगे।
कामरूप (मेट्रो) जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में इस बार के चुनाव में कुल 25 उम्मीदवारों ने प्रतिस्पर्धा की है और आगामी 9 अप्रैल को पूरे राज्य में मतदान आयोजित किया जाएगा और 4 मई को मतगणना का दिन निर्धारित किया गया है।
वर्तमान समय में राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या 2,50,58,463 है। जिसमें पुरुष 1,25,31,552; महिला 1,25,22,593; तृतीय लिंग 318 मतदाता हैं।10 फरवरी को जारी अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद राज्य में 96,324 मतदाता बढ़े हैं।--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

