home page

जोरहाट से फिर से मुकाबला करेंगे कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई, पहली सूची अंतिम चरण में

 | 
जोरहाट से फिर से मुकाबला करेंगे कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई, पहली सूची अंतिम चरण में


गुवाहाटी, 02 मार्च (हि.स.)। असम में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सत्ता पक्ष भाजपा और विपक्ष कांग्रेस दोनों ही व्यापक स्तर पर सक्रिय हो गए हैं। चुनाव को लेकर कांग्रेस दल तैयार हो गयी है। साथ ही, प्रतिस्पर्धा करने वाले उम्मीदवारों की सूची को लेकर भी दल की स्थिति लगभग सुनिश्चित है। राज्यसभा के चुनाव के बाद कांग्रेस की पहली उम्मीदवारों के सूची की घोषणा की संभावना है। यह संकेत कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने दिया है।

चर्चाओं के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व लाेकसभा सांसद गौरव गोगोई के जोरहाट क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है। कांग्रेस की ऊपरी असम में जारी समय परिवर्तनों यात्रा में गौरव गोगोई ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्टी लगभग 100 सीटों पर प्रतिस्पर्धा करेगी। बची हुई सीटें मित्र दल को छोड़ा जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ प्रवक्ता के अनुसार, आगामी 7 मार्च को नई दिल्ली में कांग्रेस की स्क्रीनिंग समिति की महत्वपूर्ण बैठक होगी। असम के चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने प्रियंका गांधी की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग समिति की बैठक के लिए पहले ही उम्मीदवार पैनल का अंतिम रूप गुवाहाटी के राजीव भवन में दे दिया है। दिल्ली में होने वाली बैठक में गौरव गाेगाेई के साथ सांसद प्रद्युत बरदोलोई, पूर्व सांसद रिपुन बोरा, सांसद रकिबुल हुसैन सहित शीर्ष नेता भाग लेंगे। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के असम के उम्मीदवार पैनल के संबंध में चर्चा कर उम्मीदवार सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि, कांग्रेस ने पहले ही अपने सहयोगी दल असम राष्ट्रीय परिषद से सदिया, खोवांग, डिब्रूगढ़, महमरा, धेमाजी, सरूपथार निर्वाचन क्षेत्रों को छोड़ने की सहमति दे दी है। इस बीच, विधायक अखिल गोगोई के नेतृत्व वाले रायज़ोर दल को सिसिबरगांव, डिगबोई, शिवसागर, मरियानी, बोकाखात, तेजपुर निर्वाचन क्षेत्रों को छोड़ने के लिए कांग्रेस ने निर्णय लिया है। एक अन्य विपक्षी सहयोगी दल सीपीआई (एमएल) को भी बिहाली निर्वाचन क्षेत्र छोड़ने पर विचार किया जा रहा है। इन निर्वाचन क्षेत्रों को छोड़कर कांग्रेस बाकी निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय