home page

असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने किया मतदान, लोगों से की मतदान की अपील

 | 
असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने किया मतदान, लोगों से की मतदान की अपील


गुवाहाटी, 09 अप्रैल (हि.स.)। असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने गुरुवार को बरक्षेत्री विधानसभा क्षेत्र के अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि उनका वोट स्वस्थ लोकतंत्र, असम की सुरक्षा और राज्य के समग्र विकास के लिए है।

बूथ संख्या 271 पर मतदान करने के बाद दिलीप सैकिया ने राज्यभर के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

उन्होंने उन मतदाताओं से भी विनम्र अपील की, जिन्होंने अब तक मतदान नहीं किया है, कि वे शीघ्र ही शाम 5 बजे से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

अपने संदेश में सैकिया ने सांस्कृतिक भावनाओं को व्यक्त करते हुए लोगों से लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखते हुए असम के विकास की यात्रा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश