भाजपा उम्मीदवारों की सूची 18 को जारी होने की संभावना
गुवाहाटी, 16 मार्च (हि.स.)। असम की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं एनडीए उम्मीदवारों की सूची आगामी 18 मार्च को जारी होने की संभावना जतायी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस आशाय का खुलासा किया है।
वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने भी कुछ इसी तरह के संकेत दिये हैं। विधानसभा चुनाव 2026 की तिथि घोषित होने के बाद संभावित उम्मीदवार टिकट की आशा में खुलकर प्रचार अभियान भी नहीं चला पा रहे हैं।
भाजपा सूत्रों के अनुसार एक ही दिन भाजपा समेत मित्र दलों के उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किये जाएंगे। माना जा रहा है कि एक ही चरण में इस बार राज्य में चुनाव होने जा रहे हैं, ऐसे में राज्य की 126 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम भी बीते 18 मार्च को दिल्ली में होने वाली संसदीय कमेटी की बैठक के बाद शाम को घोषित किये जा सकते हैं।-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

