home page

भाजपा छोड़ अगप में शामिल हुए प्रकाश दास

 | 
भाजपा छोड़ अगप में शामिल हुए प्रकाश दास


गुवाहाटी, 16 मार्च (हि.स.)। असम में विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होते ही टिकट के लिए मारे-मारे फिर रहे नेता एक पार्टी से दूसरी पार्टियों में जाना आरंभ कर दिये हैं। ज्ञात हो कि राज्य में आगामी 9 अप्रैल को एक चरण में विधानसभा का चुनाव होना निश्चित है।

इस कड़ी में असम गण परिषद (एजीपी) छोड़कर भूपेन राय जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में साेमवार काे औपचारिक रूप से शामिल हो गये हैं, वहीं भाजपा छोड़कर प्रकाश दास ने अगप का दामन थाम लिया।

ज्ञात हो कि, भाजपा और अगप दोनों गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में एक दूसरे के नेताओं का अपनी पार्टी छोड़कर गठबंधन वाले दल में शामिल होना एक नाटक से अधिक और कुछ नजर नहीं आ रहा है।

उल्लेखनीय है कि, अगप कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में प्रकाश दास ने अगप की सदस्यता ग्रहण की। गुवाहाटी के आमबारी स्थित अगप प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अगप के प्रदेश अध्यक्ष अतुल बोरा, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महंत एवं पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय