home page

असम विस के बजट सत्र समापन समय से दो दिन पहले 29 को

 | 
असम विस के बजट सत्र समापन समय से दो दिन पहले 29 को


गुवाहाटी, 28 जुलाई (हि.स.)। 16वीं असम विधानसभा के बजट सत्र का समापन समय से दो दिन पूर्व 29 अप्रैल को होने जा रहा है। इसकी घोषणा आज असम विधानसभा के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने प्रश्नकाल के समापन के बाद सदन को अवगत कराते हुए की।

उन्होंने कहा कि असम में आई विनाशकारी बाढ़ के चलते राहत एवं बचाव कार्य जारी है। विधायक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की मदद करेंगे, इसको देखते हुए बीते सोमवार को सदन की कार्य उपदेष्टा समिति की बैठक में सदन की कार्यवाही का समापन समय से दो दिन पूर्व करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष के इस निर्णय का विधायकों ने स्वागत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय