असम विस का बजट सत्र 6 जुलाई से, 10 जुलाई को पेश होगा पूर्ण बजट
| Jul 1, 2026, 17:03 IST
गुवाहाटी, 01 जुलाई (हि.स.)। असम विधानसभा के 16वें कार्यकाल का पहला बजट सत्र 6 जुलाई से शुरू होगा। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य द्वारा आहूत यह सत्र दिसपुर स्थित विधानसभा कक्ष में सुबह 9:30 बजे प्रारंभ होगा।
यह बजट सत्र 31 जुलाई तक चलेगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 का पूर्ण राज्य बजट 10 जुलाई को सदन में प्रस्तुत किया जाएगा।
सत्र के पहले दिन शोक प्रस्ताव, विभिन्न प्रतिवेदनों को सदन के पटल पर रखना तथा सरकारी विधेयकों की प्रस्तुति सहित नियमित विधायी कार्य संपन्न किए जाएंगे।
बजट सत्र का विस्तृत कार्यक्रम असम विधानसभा सचिवालय द्वारा आज जारी किया गया।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

