home page

असम विधानसभा के पहले सत्र में विजय कुमार गुप्ता ने ली संस्कृत में शपथ

 | 
असम विधानसभा के पहले सत्र में विजय कुमार गुप्ता ने ली संस्कृत में शपथ


गुवाहाटी, 21 मई, (हि.स.)। मध्य गुवाहाटी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक विजय कुमार गुप्ता ने गुरुवार को असम विधानसभा के 16वें सत्र के पहले दिन संस्कृत में शपथ ग्रहण किया। उन्होंने इस अवसर को अपने राजनीतिक जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताया।

शपथ ग्रहण के बाद विधायक ने कहा कि नवगठित मध्य गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के रूप में पहली बार सदन में उपस्थित होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के प्रेम, आशीर्वाद और विश्वास को साथ लेकर वह जनसेवा की नई यात्रा शुरू कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विकास, जवाबदेही और जनसेवा के प्रति दृढ़ संकल्प के साथ वह जनता की अपेक्षाओं, समस्याओं और अधिकारों की आवाज सदन में मजबूती से उठाते रहेंगे तथा लोगों के विश्वास को कायम रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।

भाजपा विधायक विजय कुमार गुप्ता ने क्षेत्रवासियों के सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति और प्रेरणा है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश