home page

असम में बाल विवाह के खिलाफ अभियान तेज, 524 गिरफ्तार, 441 मामले दर्ज

 | 
असम में बाल विवाह के खिलाफ अभियान तेज, 524 गिरफ्तार, 441 मामले दर्ज


गुवाहाटी, 27 अक्टूबर (हि.स.)। असम में बाल विवाह के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान के तहत अब तक 524 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस संबंध में 441 मामले दर्ज किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मंगलवार शाम पांच बजे तक की स्थिति के अनुसार, बाल विवाह के मामलों में 524 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है और 441 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि असम को बाल विवाह से पूरी तरह मुक्त किया जाए।

मुख्यमंत्री के इस बयान से स्पष्ट है कि राज्य सरकार बाल विवाह के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखने और इस सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने के अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने के पक्ष में है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश