home page

बिश्वनाथ में दुग्ध शीतलीकरण केंद्र को मंजूरी, डेयरी क्षेत्र को मिलेगा नया बल

 | 
बिश्वनाथ में दुग्ध शीतलीकरण केंद्र को मंजूरी, डेयरी क्षेत्र को मिलेगा नया बल


गुवाहाटी, 19 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार ने असम के डेयरी क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिश्वनाथ में दुग्ध शीतलीकरण केंद्र को मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस केंद्र के शुरू होने से किसानों और दुग्ध उत्पादकों को आधुनिक भंडारण सुविधा, उनके उत्पाद का उचित मूल्य तथा बाजार तक बेहतर पहुंच उपलब्ध होगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से दूध उत्पादन में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश