home page

न्याय प्रदान करने और अपराध नियंत्रण में असम देश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों में: हिमंत

 | 
न्याय प्रदान करने और अपराध नियंत्रण में असम देश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों में: हिमंत


गुवाहाटी, 03 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को कहा कि 1 जुलाई, 2024 से नई आपराधिक न्याय संहिताओं के लागू होने के बाद न्याय प्रदान करने और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में असम ने देश के बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों में अपनी स्थिति लगातार बनाए रखी है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि इस क्षेत्र में असम का प्रदर्शन 92.16 प्रतिशत रहा है, जो 74.86 प्रतिशत के राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य की न्याय व्यवस्था को और मजबूत, आधुनिक तथा जन-केंद्रित बनाने के लिए उठाए गए कदमों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि नई न्याय संहिताओं के सफल क्रियान्वयन के साथ-साथ मॉडल कोड के इस्तेमाल और आपराधिक न्याय प्रणाली से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों के बीच सूचनाओं के सुचारू आदान-प्रदान के क्षेत्र में भी असम ने 100 प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया है।

सरमा ने कहा कि तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल, जांच प्रक्रिया के आधुनिकीकरण और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय से न्याय प्रदान करने की प्रक्रिया अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक पीड़ित की बात सुनना, हर मामले को पूरी निष्ठा और जवाबदेही के साथ आगे बढ़ाना तथा प्रत्येक नागरिक को समय पर न्याय सुनिश्चित करना सरकार का लक्ष्य है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश