नगांव उपचुनाव : एआईयूडीएफ ने किया उम्मीदवार का ऐलान, ठुकराया कांग्रेस का प्रस्ताव
| Aug 13, 2026, 17:30 IST
गुवाहाटी, 13 अगस्त (हि.स.)। एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने नगांव लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के साथ गठबंधन के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। अजमल ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के साथ गठबंधन करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
अजमल ने नगांव उपचुनाव के लिए रेजाउल करीम सरकार को एआईयूडीएफ का उम्मीदवार बनाने की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अजमल ने कहा कि कांग्रेस ने भारतवर्ष को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने दोहराया कि आगामी उपचुनाव में कांग्रेस के साथ किसी भी तरह का गठबंधन नहीं किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

