home page

असम के मुसलमानों की आवाज नहीं उठाते कांग्रेस के 18 मुस्लिम विधायक : बदरुद्दीन अजमल

 | 
असम के मुसलमानों की आवाज नहीं उठाते कांग्रेस के 18 मुस्लिम विधायक : बदरुद्दीन अजमल


गुवाहाटी, 13 जुलाई (हि.स.)। अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एआईयूडीएफ) प्रमुख व विधायक बदरुद्दीन अजमल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के 18 मुस्लिम विधायक, जो मुख्य रूप से मुस्लिम समुदाय के वोटों से विधानसभा पहुंचे हैं, राज्य के मुसलमानों के मुद्दों पर सदन में आवाज नहीं उठाते।

असम विधानसभा के कार्यवाही में हिस्सा लेने सोमवार को पहुंचे पार्टी प्रमुख ने पत्रकारों से कहा कि ये विधायक बेदखली अभियान सहित अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े अन्य मुद्दों पर किसी भी प्रकार का विरोध नहीं करते। उन्होंने दावा किया कि राज्य के अल्पसंख्यक समाज की ओर से विधानसभा में केवल वे स्वयं और एआईयूडीएफ विधायक मजीबुर रहमान ही लगातार आवाज उठा रहे हैं।

उन्होंने यह टिप्पणी कांग्रेस के अल्पसंख्यक विधायकों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश