हर जिले में विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित करने की दिशा में बढ़ रहा असम: भाजपा
गुवाहाटी, 14 जुलाई (हि.स.)। असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2026-27 का राज्य बजट अगले पांच वर्षों में असम को देश के प्रमुख उच्च शिक्षा केंद्रों में विकसित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इसके तहत प्रत्येक जिले में विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और आईआईटी स्तर का संस्थान स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।
भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट धर्मकांत गोगोई ने आज एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में राज्य सरकार उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बजट में चार नए मेडिकल कॉलेज, विभिन्न विश्वविद्यालयों के लिए पूंजीगत सहायता, स्वायत्त महाविद्यालयों को वित्तीय सहयोग तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में 33,240 नए पद सृजित करने का प्रस्ताव किया गया है। साथ ही, आईआईएम गुवाहाटी में अगस्त 2026 से एमबीए के पहले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत भी असम के उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

