असमः 12वीं परीक्षा के नतीजे 28 अप्रैल को होंगे घोषित
गुवाहाटी, 27 अप्रैल (हि.स.)। असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (एएचएसईसी) द्वारा संचालित असम हायर सेकेंडरी फाइनल परीक्षा (12वीं) 2026 के नतीजे 28 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे घोषित किए जाएंगे। नतीजों के संबंध में आधिकारिक बयान मंगलवार की सुबह जारी किये जाएंगे।
इस घोषणा से उन हजारों छात्रों में उत्सुकता बढ़ गई है, जिन्होंने इस साल हायर सेकेंडरी की फाइनल परीक्षा दी थी और अपने अंकों का इंतजार कर रहे हैं। हायर सेकेंडरी फाइनल परीक्षा उन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक पड़ाव है, जो स्नातक पाठ्यक्रमों और पेशेवर संस्थानों में प्रवेश लेना चाहते हैं।
नतीजे जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने नतीजे देख सकेंगे। नतीजे घोषित होने के बाद पास होने का प्रतिशत, टॉपर्स, स्ट्रीम-वार प्रदर्शन और जिला-वार आंकड़ों के बारे में विस्तृत जानकारी भी साझा किए जाने की उम्मीद है।----------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

