home page

बाढ़ प्रभावित किसानों के पुनर्वास का जायजा लेने चराइदेव पहुंचे कृषि मंत्री पीयूष हजारिका

 | 
बाढ़ प्रभावित किसानों के पुनर्वास का जायजा लेने चराइदेव पहुंचे कृषि मंत्री पीयूष हजारिका


गुवाहाटी, 02 अगस्त (हि.स.)। असम के कृषि, सिंचाई एवं संसदीय कार्य मंत्री पीयूष हजारिका ने रविवार को चराईदेव जिले का दौरा कर बाढ़ के बाद कृषि पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की और प्रभावित किसानों से मुलाकात की।

दौरे के दौरान मंत्री ने महमोरा में सामुदायिक धान नर्सरी का शुभारंभ किया, बाढ़ प्रभावित किसानों को धान की पौध वितरित की तथा नाजिरा और महमोरा के किसानों के लिए धान की पौध लेकर जा रहे वाहनों को रवाना किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों और सोनारी के राहत शिविर का भी दौरा कर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित किसानों के पुनर्वास और मौजूदा खेती के मौसम में कृषि गतिविधियों को शीघ्र सामान्य बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण धान की पौध और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश