कछार में 2.4 करोड़ रुपये की संदिग्ध याबा टैबलेट जब्त, तीन गिरफ्तार
| Jul 22, 2026, 10:58 IST
गुवाहाटी, 22 जुलाई (हि.स.)। असम पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत कछार जिले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 2.4 करोड़ रुपये मूल्य की 24,000 संदिग्ध याबा टैबलेट जब्त की हैं। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे नशे के कारोबार के खिलाफ जारी अभियान में एक और बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कछार पुलिस के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य सरकार असम अगेंस्ट ड्रग्स अभियान के तहत मादक पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

