home page

असम के महाधिवक्ता देवजीत लोन सैकिया ने दिया इस्तीफा

 | 
असम के महाधिवक्ता देवजीत लोन सैकिया ने दिया इस्तीफा


गुवाहाटी, 07 मई, (हि.स.)। असम के महाधिवक्ता देवजीत लोन सैकिया ने लगभग पांच वर्षों का कार्यकाल पूरा होने और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल की समाप्ति के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

सैकिया ने सोशल मीडिया पर साझा एक बयान में कहा कि उन्होंने “उच्च परंपरा और संवैधानिक मर्यादा को बनाए रखते हुए” महाधिवक्ता कार्यालय से अपना इस्तीफा सौंपा है। उन्होंने कहा कि असम राज्य की सेवा करना उनके लिए “गौरव और सम्मान” की बात रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, मंत्रिपरिषद, विधि जगत से जुड़े सहयोगियों, सरकारी अधिकारियों तथा सभी संबंधित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। सैकिया ने कहा कि अपने पूरे कार्यकाल के दौरान उन्हें सभी का विश्वास, सहयोग और समर्थन प्राप्त हुआ।

राज्य में वर्तमान सरकार के कार्यकाल की समाप्ति के बीच उनका इस्तीफा राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश