home page

आआपा ने 2026 असम विस चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

 | 
आआपा ने 2026 असम विस चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की


गुवाहाटी, 15 मार्च (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) ने रविवार काे असम में 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए अपने 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें राज्य भर के कई निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, नाउबोइचा, डेरगांव, गोहपुर, मध्य गुवाहाटी और शिवसागर विधानसभा क्षेत्र सहित कई अन्य क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

पार्टी ने नाउबोइचा से अच्युत दास, डेरगांव से पुलिन गोगोई, गोहपुर से जरबोम कुतुम और मध्य गुवाहाटी से अनुरूपा डेका राजा को मैदान में उतारा है। अन्य उम्मीदवारों में खुमटाई से आशीष हजारिका, शिवसागर से तपन गोगोई, रंगानदी से टिकेंद्र थापा और चेंगा से जाहिदुल इस्लाम खान शामिल हैं।

पार्टी ने नादवार विधानसभा क्षेत्र से रंजीत बोड़ो, तीताबर से पल्लव सैकिया, पूर्वी ग्वालपारा से जिन्ना अमीर हुसैन, रहा से बरुण विकास दास, बोकाजान से मेनूका तिमुंगपी और बिश्वनाथ से अनंत गोगोई को भी उम्मीदवार बनाया है।

आआपा नेताओं ने कहा कि उम्मीदवारों का चयन पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद किया गया।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय