हाथी के हमले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
तामुलपुर (असम), 08 मई (हि.स.)। तामुलपुर जिले के बाथौपूरी इलाके में जंगली हाथी द्वारा किए गए हमले में घायल व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बीते 4 मई को बाथौपूरी चौक पर जंगली हाथी द्वारा किए गए हमले में बगाजूली कुमगुरी निवासी काटें मुसाहारी नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई।
पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के लिए स्थानीय लोगों ने वन विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। स्थानीय लोगों कहना है कि इलाके में आए दिन जंगली हाथी खाद्य की तलाश में आकर जमकर उपद्र मचाते हैं। वहीं वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिसके वजह से यह हादसा हुआ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आने वाले समय में अगर वन विभाग जंगली हाथियों को खदेड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाएता है तो जान माल का भारी नुकसान हो सकता है। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिक दर्ज कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

