अश्विनी वैष्णव के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
| Jul 18, 2026, 12:12 IST
गुवाहाटी, 18 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को उनके जन्मदिन पर असमवासियों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि वैष्णव के सशक्त नेतृत्व में भारतीय रेल के आधुनिकीकरण, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के माध्यम से देश के डिजिटल परिवर्तन तथा सूचना एवं प्रसारण क्षेत्र को नई गति मिली है।
डॉ. सरमा ने कहा कि अश्विनी वैष्णव हर आवश्यकता के समय असम के लोगों के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से केंद्रीय मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

