home page

तीर्थंकर पेगू को जोरहाट स्विमिंग सोसाइटी की ओर से 2 लाख रुपये का सम्मान

 | 
तीर्थंकर पेगू को जोरहाट स्विमिंग सोसाइटी की ओर से 2 लाख रुपये का सम्मान


जोरहाट (असम), 09 नवंबर (हि.स.)। जोरहाट स्विमिंग सोसाइटी में 11वर्षों तक तैराकी का प्रशिक्षण लेकर युथ ओलंपिक में कांस्य पदक पदक जीतने वाले तीर्थंकर पेगू देश के पहले पुरूष तैराक है, जिनको यह सफलता मिली है। स्विमिंग सोसाइटी के महासचिव प्रणव बरठाकुर ने बताया कि यहां से तैराकी का गुर सीखने के बाद पेगू ने उच्च प्रशिक्षण के लिए दिल्ली की साई अकादमी और फिर बेंगलुरु जाकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। तीर्थंकर ने यूथ ओलंपिक में पदक जीतकर भारत के साथ-साथ जोरहाट स्विमिंग सोसाइटी का नाम भी रोशन किया है।

सोसाइटी की कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार, यूथ ओलंपिक गेम्स में पदक जीतने वाले भारत के पहले पुरुष तैराक तीर्थंकर का जोरहाट आने पर सोसाइटी की तरफ़ से सम्मान किया जाएगा। साथ ही उपहार स्वरूप उन्हें 2 लाख रुपये भी प्रदान किए जाएंगे है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Satish Rai