home page

अरुणोदय योजना दो दिन पहले होगी शुरू, बाढ़ प्रभावित जिलों की महिलाओं को मिलेंगे 2,500 रुपये: मुख्यमंत्री

 | 
अरुणोदय योजना दो दिन पहले होगी शुरू, बाढ़ प्रभावित जिलों की महिलाओं को मिलेंगे 2,500 रुपये: मुख्यमंत्री


गुवाहाटी, 01 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अरुणोदय योजना पूर्व निर्धारित तिथि 3 अगस्त के बजाय अब दो दिन पहले ही शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि अरुणोदय योजना असम की महिलाओं के सशक्तिकरण का एक मजबूत आधार है। उन्होंने बताया कि सरकार ने योजना को निर्धारित समय से पहले पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हालिया बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए अगस्त माह की किस्त के तहत अधिक प्रभावित जिलों की माताओं और बहनों को 2,500 रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय बाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत देने और महिलाओं को सहयोग पहुंचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश