home page

पति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

 | 

वेस्ट कामेंग (अरुणाचल), 25 अप्रैल (हि.स.)। वेस्ट कामेंग जिलांतर्गत अरुणाचल प्रदेश-असम सीमावर्ती भालुकपुंग इलाके में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की बड़ी बेरहमी तरीके से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

स्थानीय पुलिस ने शनिवार को बताया कि भालुकपुंग के अंदरुनी छयमाइल इलाके में लकड़ी के टुकड़े से पति द्वारा किए गए हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम छहमाइल से मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भेज दिया है।

वहीं पुलिस ने पत्नी की हत्या करने के आरोप में महिला के पति कंतेश्वर हजोवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि पारिवारिक कलह की वजह से शराब के नशे में धुत होकर कंतेश्वर ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी