ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार
| May 9, 2026, 20:10 IST
इटानगर, 09 मई (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी परिसर के नाहरलगुन पुलिस द्वारा पोलो कॉलोनी में चलाए गए मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के दौरान आज एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने लगभग 144.52 ग्राम वजन की संदिग्ध हेरोइन से भरी 113 शीशियां, 30 नाइट्रजेपाम टैबलेट, 20 अप्रयुक्त सिरिंज और 9,600 रुपये जब्त किए हैं, जो ड्रग्स की बिक्री से प्राप्त होने वाली संदिग्ध रकम है।
नाहरलगुन पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बाताया कि इस अभियान का नेतृत्व नाहरलगुन पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी इंस्पेक्टर कृष्णेंदु देव ने किया। कार्यकारी मजिस्ट्रेट खोड़ा बाथ की उपस्थिति में और एसडीपीओ नाहरलागुन ऋषि लोंगडो के मार्गदर्शन में समूची कार्रवाई को पूरा किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी

