अरुणाचलः तीन राज्यों में भाजपा की जीत की मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई
इटानगर, 04 मई (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चोना मीन ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी।
मुख्यमंत्री खांडू ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी की जनता को उनके मजबूत और स्पष्ट जनादेश के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया, जो प्रगति, स्थिरता और विकास की उनकी आकांक्षाओं को दर्शाता है।
उन्होंने नेतृत्व को जनता की सेवा में समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर शक्ति और सफलता की कामना की।
चोना मीन ने असम विधानसभा चुनाव 2026 में 37 नंबर जालुकबारी निर्वाचन क्षेत्र से मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा की शानदार जीत पर भी बधाई देते हुए कहा कि आपका नेतृत्व वास्तव में जनता के दिलों में गूंज उठा है। हम आपकी सेवा में निरंतर सफलता की कामना करते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी

