राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में में अरुणाचल प्रदेश के एथलीटों का शानधार प्रदर्शन
इटानगर, 21 मार्च (हि.स.)। ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में अरुणाचल प्रदेश के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें किपा मेरो ने स्वर्ण पदक और तेची मेटा ने रजत पदक अपने-अपने स्पर्धाओं में हासिल किए।
मेरो ने महिला भाला फेंक (एफ12 वर्ग) में सानधार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता और एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए राज्य के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बनाया और इस खेल में अपनी श्रेष्ठता साबित की।
राज्य का गौरव बढ़ाते हुए, मेटा ने महिला 400 मीटर दौड़ (टी13 वर्ग) में रजत पदक जीता और ट्रैक पर दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। अरुणाचल पैरालंपिक्स एसोसिएशन ने दोनों एथलीटों को कि सानधार प्रदर्शन पर बधाई दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी

